Lucknow में सरकारी पानी की टंकी की शिकायत करने पर महिला की पिटाई, घर में घुसकर की तोड़फोड़
Lucknow: राजधानी के खदरा इलाके में एक महिला ने सरकारी पानी की टंकी के गलत इस्तेमाल की शिकायत की थी, जिसके बाद दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की वजह से पड़ोसी नाराज थे औ
Lucknow: राजधानी के खदरा इलाके में एक महिला ने सरकारी पानी की टंकी के गलत इस्तेमाल की शिकायत की थी, जिसके बाद दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की वजह से पड़ोसी नाराज थे और उन्होंने उसके घर पर हमला बोल दिया।
पीड़िता के मुताबिक, पड़ोसी जबरन उसके घर के अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई और घर के सामान की तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं, हमलावरों ने घर से नकदी भी चोरी कर ली।
यह पूरा विवाद सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग को लेकर शुरू हुआ था। महिला ने जब इस मामले की शिकायत प्रशासन से की, तो दबंगों ने उसे सबक सिखाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।