Lucknow के KGMU अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

Lucknow: राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद पीडियाट्रिक

Lucknow: राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में धुआं भर गया, जिससे वहां भर्ती बच्चों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए करीब 50 बच्चों को तुरंत सुरक्षित तरीके से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ। शुक्रवार को सभी बच्चों को वापस उनके मूल वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। उन्होंने पुष्टि की कि आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट ही थी। अस्पताल प्रशासन ने अब पूरी विद्युत व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

दूसरी तरफ, बच्चों के तीमारदारों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि आग लगने के बावजूद न तो फायर अलार्म बजा और न ही फायर फाइटिंग सिस्टम सक्रिय हुआ, जिससे समय रहते सतर्कता नहीं बरती जा सकी।