Lucknow के KGMU कैंटीन के फ्रीजर में दिखे कॉकरोच, संचालक बोला- इससे कुछ नहीं होता

Lucknow: राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों और उनके तीमारदारों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहाँ शताब्दी फेज-2 की कैंटीन में खाने-पीने की चीजों के बीच कॉकरोच घूमते हुए दिखे,

Lucknow: राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों और उनके तीमारदारों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहाँ शताब्दी फेज-2 की कैंटीन में खाने-पीने की चीजों के बीच कॉकरोच घूमते हुए दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शुक्रवार, 26 जून 2026 को सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैंटीन के फ्रीजर के अंदर कॉकरोच रेंग रहे हैं। इसी फ्रीजर में केक, पैटीज, पेस्ट्री और सैंडविच जैसे खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं, जिन्हें रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ खाते हैं। जब वहां मौजूद लोगों ने इस गंदगी के बारे में कैंटीन संचालक से सवाल किया, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने के बजाय यह कह दिया कि इससे कुछ नहीं होता।

इस घटना के बाद अस्पताल में साफ-सफाई और फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कॉकरोच गंदगी और बैक्टीरिया फैलाते हैं, जिससे पेट से जुड़ी बीमारियां और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जो कि पहले से बीमार मरीजों के लिए और भी खतरनाक हो सकता है।

KGMU के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने पुष्टि की है कि उन्हें फ्रीजर में कॉकरोच वाला वीडियो मिला है। उन्होंने बताया कि संबंधित कैंटीन संचालक से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी जांच के बाद दोषी संचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।