Lucknow में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, केसरी खेड़ा रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विजय नगर इलाके में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां केसरी खेड़ा रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विजय नगर इलाके में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां केसरी खेड़ा रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 50 साल है। महिला ने लाल और काले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया और उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन महिला के पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। इस वजह से अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद की कार्रवाई की जानकारी देते हुए कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि महिला के परिजनों का पता लगाया जा सके और मामले की पूरी जांच की जा सके।