Lucknow के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लगा विशाल योग शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों को योग अपनाने की सलाह दी
Lucknow: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले शनिवार को राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक बड़ा योग शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया था। शिविर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
Lucknow: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले शनिवार को राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक बड़ा योग शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया था। शिविर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि योग हमारी पुरानी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि योग की वजह से दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है और अब करीब 170 देश 21 जून को योग दिवस मनाते हैं।
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि इस शिविर का मकसद लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने योग को एक ऐसी जीवन पद्धति बताया जिससे इंसान शारीरिक और सामाजिक तौर पर मजबूत बनता है। शिविर में शहर के आम लोग, स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने ट्रेनर की देखरेख में अलग-अलग योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
इस कार्यक्रम में कई अन्य खास लोग भी शामिल हुए, जिनमें एमएलसी इंजीनियर अवनीश, पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, भाजपा नेता नीरज सिंह और हरिद्वार के तुलसी मानस मंदिर के महंत कामेश्वर पुरी महाराज शामिल थे।