Lucknow में लोडर चालक और बाइक सवारों के विवाद से लगा लंबा जाम, पूर्व राष्ट्रपति का काफिला भी फंसा

Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड पर अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास एक लोडर चालक और बाइक सवारों के बीच हुए विवाद ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। इस विवाद की वजह से सड़क पर इतना लंबा जाम लग गया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का

Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड पर अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास एक लोडर चालक और बाइक सवारों के बीच हुए विवाद ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। इस विवाद की वजह से सड़क पर इतना लंबा जाम लग गया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला भी कुछ देर के लिए उसमें फंस गया। पुलिस को मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के महमूदबाद निवासी लोडर चालक बबलू प्रजापति अपने साथी सुशील के साथ ब्रेड की डिलीवरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों के साथ उनका विवाद हो गया। बाइक सवारों ने आरोप लगाया कि लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवारों ने बबलू प्रजापति और उनके साथी के साथ मारपीट की और उन पर ब्लेड से हमला भी किया।

इतना ही नहीं, हमलावरों ने लोडर की चाबियां, मोबाइल फोन और करीब 30,000 रुपये भी लूट लिए। इस गहमागहमी के बीच लोडर का स्टीयरिंग लॉक हो गया, जिससे गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी रह गई और कानपुर रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसी जाम की चपेट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला भी आ गया।

सरोजिनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया ताकि पूर्व राष्ट्रपति का काफिला आगे बढ़ सके। इसके बाद पुलिस ने लोडर को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य किया।