UP में सड़क हादसे में 2 बाइक सवार घायल, लखनऊ-कानपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
Lucknow: लखनऊ-कानपुर रोड पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। यह घटना बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक
Lucknow: लखनऊ-कानपुर रोड पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। यह घटना बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी।
हादसे के बाद घायल दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। बंथरा पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।