Lucknow-Kanpur NH-27 पर सफर होगा महंगा, कार टोल 95 से बढ़ाकर 115 रुपये करने की तैयारी
UP/Lucknow : लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों की जेब पर अब और बोझ बढ़ने वाला है। NH-27 पर टोल दरों में बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है, जिससे कारों के लिए एकतरफा किराया 95 रुपये से बढ़कर 115 रुपये हो सकता है। यह बदल
UP/Lucknow : लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों की जेब पर अब और बोझ बढ़ने वाला है। NH-27 पर टोल दरों में बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है, जिससे कारों के लिए एकतरफा किराया 95 रुपये से बढ़कर 115 रुपये हो सकता है। यह बदलाव जुलाई 2026 से लागू होने की संभावना है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस बढ़ोतरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही मंत्रालय से मंजूरी मिलेगी, नई दरें तुरंत लागू कर दी जाएंगी। टोल बढ़ने का मुख्य कारण सड़क का चौड़ीकरण और इसे एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित करना है। शहीद पथ से दारोगा खेड़ा तक लगभग 14 किलोमीटर सड़क को छह लेन का बनाया गया है। साथ ही दारोगा खेड़ा के पास कानपुर-राजमार्ग और एक्सप्रेसवे को आउटर रिंग रोड से जोड़ने के लिए एक इंटरसेक्शन भी तैयार किया गया है।
नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा पर यह नई दरें वसूली जाएंगी। गौर करने वाली बात यह है कि अप्रैल 2026 में भी नवाबगंज टोल की दरों में वृद्धि की गई थी, और अब इसमें 20 से 22 रुपये की और बढ़ोतरी होने जा रही है। हालांकि, लखनऊ से बनी तक सफर करने वाले लोग एक्सप्रेसवे की सड़कों पर बिना टोल के यात्रा कर सकेंगे, क्योंकि पहला टोल बनी के पास स्थित है।
यहाँ यह साफ करना जरूरी है कि यह बढ़ोतरी NH-27 राजमार्ग के लिए है, न कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6) के लिए। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जहाँ कारों के लिए एकतरफा टोल 275 रुपये तय किया गया है।