Lucknow-Kanpur हाईवे पर सफर हुआ महंगा, नवाबगंज टोल प्लाजा पर बढ़ीं दरें, देखें पूरी लिस्ट
UP/Lucknow : लखनऊ और कानपुर के बीच नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों की जेब अब और ढीली होगी। नवाबगंज टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ये नई दरे
UP/Lucknow : लखनऊ और कानपुर के बीच नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों की जेब अब और ढीली होगी। नवाबगंज टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ये नई दरें सोमवार देर रात 12 बजे से लागू कर दी हैं।
NHAI के मुताबिक टोल दरों में यह बढ़ोतरी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत शहीद पथ से दारोगा खेड़ा तक करीब 14 किलोमीटर सड़क के विस्तार और आधुनिकीकरण की वजह से की गई है। इस हिस्से के लिए कोई अलग टोल प्लाजा नहीं बनाया गया है, इसलिए इसकी लागत की वसूली नवाबगंज टोल प्लाजा के जरिए की जाएगी।
| वाहन का प्रकार | नया टोल शुल्क (एक तरफ) |
|---|---|
| कार, जीप और SUV | 100 रुपये |
| हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बस | 160 रुपये |
| बस और दो एक्सल वाले वाहन | 340 रुपये |
| तीन एक्सल वाले वाहन | 370 रुपये |
| चार से छह एक्सल वाले वाहन | 535 रुपये |
| सात या अधिक एक्सल वाले वाहन | 650 रुपये |
नवाबगंज टोल प्लाजा पर कार चालकों के लिए अगर 24 घंटे के भीतर वापसी की यात्रा होती है, तो अब कुल 150 रुपये शुल्क देना होगा। नियमित यात्रियों के लिए मासिक पास की कीमत 3,350 रुपये तय की गई है, जबकि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास 360 रुपये में मिलेगा।
वहीं, जो लोग नए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6) का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहां कार, जीप और SUV के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 415 रुपये है। इस एक्सप्रेसवे पर FASTag और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) सिस्टम का उपयोग किया गया है ताकि गाड़ियां बिना रुके निकल सकें।
दूसरी तरफ, रोडवेज बसों से यात्रा करने वालों को राहत मिली है। दूरी कम होने की वजह से लखनऊ और कानपुर के बीच बस किराया 14 रुपये घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है। ये नई किराया दरें 21 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं।