Lucknow-Kanpur एक्सप्रेस-वे पर सफर हुआ महंगा, 8 दिन बाद ही बढ़ा टोल टैक्स, देखें नई रेट लिस्ट
UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब अब और ढीली होगी। 13 जुलाई 2026 को शुरू हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन के महज आठ दिन बाद ही टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। सोमवार रात 12 बजे से नई द
UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब अब और ढीली होगी। 13 जुलाई 2026 को शुरू हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन के महज आठ दिन बाद ही टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। सोमवार रात 12 बजे से नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे अब इस रूट पर यात्रा करना महंगा हो गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल शुल्क में यह बदलाव किया है। NHAI का कहना है कि सड़क के रखरखाव, सुरक्षा सुविधाओं, महंगाई और परिचालन लागत को देखते हुए टोल दरों की समीक्षा की जाती है। यह एक्सप्रेस-वे करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना है और इसमें 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है, जिसकी निर्माण लागत अधिक होने की वजह से टोल की दरें ज्यादा रखी गई हैं।
टोल वसूली पूरी तरह से FASTag के जरिए डिजिटल तरीके से होगी। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का जाना पूरी तरह मना है। वहीं, लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे (NH-27) के नवाबगंज टोल प्लाजा पर भी कारों का टोल 95 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की नई टोल दरें
| वाहन का प्रकार | एक तरफ का टोल (नया) | वापसी यात्रा (24 घंटे) | मासिक पास |
|---|---|---|---|
| कार, जीप, SUV | 290 रुपये | 440 रुपये | 9,740 रुपये |
| हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस | 470 रुपये | 710 रुपये | 15,735 रुपये |
| बस और ट्रक (2 एक्सल) | 990 रुपये | 1,485 रुपये | 32,965 रुपये |
| तीन एक्सल व्यावसायिक वाहन | 1,080 रुपये | 1,620 रुपये | 3,59,965 रुपये |
| HCM, MVA और EME | 1,550 रुपये | 2,325 रुपये | 51,700 रुपये |
| ओवरसाइज्ड वाहन | 1,890 रुपये | 2,830 रुपये | 62,935 रुपये |
अगर कोई साल भर का FASTag पास लेता है, तो 3,075 रुपये में 100 राउंड ट्रिप (200 बार क्रॉसिंग) की सुविधा मिलेगी, जिससे एक यात्रा का खर्च करीब 15 रुपये पड़ेगा।
एक तरफ जहां टोल बढ़ा है, वहीं आम जनता को रोडवेज बसों में थोड़ी राहत मिली है। दूरी कम होने (90 किमी से घटकर 84 किमी) की वजह से लखनऊ और कानपुर के बीच चलने वाली साधारण बसों का किराया 14 रुपये घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, एक्सप्रेस-वे के उन्नाव स्थित आजाद नगर टोल प्लाजा पर संकरे रास्तों की वजह से जाम की समस्या देखी जा रही है, जिस पर अधिकारी काम कर रहे हैं।