Lucknow-Kanpur Expressway पर 14 जुलाई से शुरू होगी टोल वसूली, देख लीजिए पूरी रेट लिस्ट

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 13 जुलाई 2026 को शुरू होने जा रहा है, लेकिन अगले ही दिन यानी 14 जुलाई से इस पर टोल वसूली शुरू हो जाएगी। केंद्रीय सड

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 13 जुलाई 2026 को शुरू होने जा रहा है, लेकिन अगले ही दिन यानी 14 जुलाई से इस पर टोल वसूली शुरू हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण करेंगे, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

NHAI ने इस छह लेन एक्सप्रेसवे के लिए टोल की दरें तय कर दी हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनने से अब लखनऊ से कानपुर पहुँचने में 2.5 से 3 घंटे का समय नहीं लगेगा, बल्कि लोग महज 35 से 45 मिनट में अपनी मंजिल तक पहुँच सकेंगे। यह रास्ता लखनऊ के अमौसी से शुरू होकर उन्नाव के शुक्लागंज होते हुए कानपुर के आजाद चौक तक जाएगा।

NHAI ने अलग-अलग वाहनों के लिए टोल रेट तय किए हैं, जो इस प्रकार हैं:

वाहन का प्रकार एक तरफ का किराया 24 घंटे में वापसी किराया
कार, जीप, SUV ₹275 ₹415
हल्के वाणिज्यिक वाहन (LCV) ₹445 ₹670
बस और ट्रक ₹935 ₹1405
भारी वाहन ₹1020 ₹1530

नियमित यात्रा करने वालों के लिए सालाना फास्टैग पास की सुविधा भी दी गई है। ₹3,075 के वार्षिक पास से साल में 200 बार टोल प्लाजा पार किया जा सकेगा, जिससे एक ट्रिप का खर्च लगभग ₹15.30 रह जाएगा। खास बात यह है कि यह पास देश के 1150 से ज्यादा NHAI टोल प्लाजा पर काम करेगा।

सुरक्षा और सुविधाओं के लिहाज से एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा कैमरे, 38 अंडरपास और 6 फ्लाईओवर बनाए गए हैं। यहाँ वाहनों की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा तय की गई है। ध्यान रहे कि इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का चलना मना है। टोल प्लाजा पर पेट्रोल पंप, EV चार्जिंग स्टेशन और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएँ भी मिलेंगी।

तुलना की जाए तो इस नए एक्सप्रेसवे का टोल पुराने NH-27 के मुकाबले 186% ज्यादा है। साथ ही, NHAI पुराने हाईवे के नवाबगंज टोल प्लाजा पर भी किराया ₹95 से बढ़ाकर ₹115 करने का प्रस्ताव भेज रहा है।