Lucknow-Kanpur एक्सप्रेसवे पर 14 जुलाई से लगेगा टोल, कार चालकों को देने होंगे 275 रुपये

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। 14 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू होने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस एक्सप्रेसवे के लिए टोल की दरें तय कर

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। 14 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू होने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस एक्सप्रेसवे के लिए टोल की दरें तय कर दी हैं, जिससे अब सफर के दौरान जेब पर थोड़ा असर पड़ेगा।

इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 63 किलोमीटर है। सरकार द्वारा इसका लोकार्पण 13 जुलाई को किया जाएगा और उसके अगले ही दिन से टोल प्लाजा पर वसूली शुरू हो जाएगी। NHAI के मुताबिक, कार से सफर करने वाले चालकों को एक बार में 275 रुपये का टोल शुल्क देना होगा।

वहीं, जो लोग सालाना फास्टैग (FASTag) का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह शुल्क काफी कम रखा गया है। वार्षिक फास्टैग धारकों को मात्र 15 रुपये का चार्ज देना होगा। इस व्यवस्था से उन लोगों को राहत मिलेगी जो अक्सर इस रूट पर यात्रा करते हैं।