Lucknow-Kanpur Expressway आज से खुला, जानिए टोल रेट और किन वाहनों की एंट्री है बंद

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 63 किलोमीटर लंबा छह-लेन एक्सप्रेसवे मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस नए रास्ते की वजह से अब दोनों शहरों के बीच का समय

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 63 किलोमीटर लंबा छह-लेन एक्सप्रेसवे मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस नए रास्ते की वजह से अब दोनों शहरों के बीच का समय 2-3 घंटे से घटकर सिर्फ 35-45 मिनट रह जाएगा।

इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पेट्रोल पंप और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। टोल वसूलने के लिए फास्टैग और एआई कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कुछ वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन, तिपहिया वाहन, ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और साइकिल नहीं चल सकेंगे। यहां केवल चार पहिया और भारी वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। रफ्तार की बात करें तो कारों के लिए अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा तय की गई है।

वाहन का प्रकार एक तरफ का टोल वापसी यात्रा (24 घंटे में)
कार, जीप, एसयूवी ₹275 ₹415
हल्के वाणिज्यिक वाहन ₹445 ₹670
बस और ट्रक ₹935 ₹1405
भारी वाहन ₹1020 ₹1530

दैनिक यात्रियों के लिए मासिक पास की सुविधा भी है जिसकी कीमत ₹9,220 रखी गई है। वहीं वार्षिक फास्टैग पास धारक ₹375 में साल भर में 200 ट्रिप कर सकते हैं। एक्सप्रेसवे पर ट्रकों के वजन की जांच के लिए वेइंग मशीन लगाई गई हैं और ज्यादा वजन होने पर अधिक टोल देना होगा। यह एक्सप्रेसवे भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है और यह गंगा एक्सप्रेसवे व रिंग रोड से भी जुड़ेगा।