Lucknow-Kanpur एक्सप्रेसवे पर आज से दौड़ेगी रोडवेज बस, 151 रुपये में पूरा होगा सफर
UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार, 27 जुलाई 2026 से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की साधारण बस सेवा शुरू हो गई है। अब यात्री इस आधुनिक रास्ते से कम समय में अपना सफर पूर
UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार, 27 जुलाई 2026 से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की साधारण बस सेवा शुरू हो गई है। अब यात्री इस आधुनिक रास्ते से कम समय में अपना सफर पूरा कर सकेंगे।
फिलहाल रोडवेज विभाग ने आलमबाग बस टर्मिनल से बसों का संचालन शुरू किया है। सुबह 7 बजे और 8 बजे दो बसें कानपुर के लिए रवाना होंगी। लखनऊ से कानपुर (झकरकटी) तक की कुल दूरी 90 किलोमीटर है, जिसे तय करने में बसों को लगभग 1 घंटा 45 मिनट का समय लगेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर तक का किराया 151 रुपये तय किया गया है। विभाग का कहना है कि शुरुआती दौर में दो बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ेगी, बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।