UP में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे धंसा, NHAI ने PNC इंफ्राटेक को ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित करने की तैयारी

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के महज 24 दिन बाद ही विवादों में घिर गया है। उन्नाव के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के महज 24 दिन बाद ही विवादों में घिर गया है। उन्नाव के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को 13 जुलाई 2026 को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया था।

मामला तब गंभीर हो गया जब उन्नाव के कोरारी इलाके में सड़क की ऊपरी परत खिसक गई। NHAI ने इसे ‘सरफेस स्लिपेज’ बताया और कुछ ही घंटों में मरम्मत का दावा किया, लेकिन एक महीने के भीतर ही दोबारा उसी जगह खराबी सामने आई। इस लापरवाही के बाद NHAI ने कड़ा एक्शन लेते हुए तीन इंजीनियरों को हटा दिया है और उन्हें अगले दो साल तक किसी भी प्रोजेक्ट में काम करने से रोक दिया है।

NHAI ने अब निर्माण कंपनी PNC Infratech Limited को ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित करने का नोटिस भेजा है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो कंपनी भविष्य में NHAI के टेंडर नहीं भर पाएगी। साथ ही, कंपनी पर परफॉर्मेंस सिक्योरिटी का 2% जुर्माना लगाने और उनके रेटिंग को डाउनग्रेड करने की तैयारी है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा और पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ चौरसिया के खिलाफ भी लापरवाही के लिए चार्जशीट जारी की गई है।

इस पूरे मामले की जांच के लिए IIT खड़गपुर के प्रोफेसर के. एस. रेड्डी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई गई है। तब तक एक्सप्रेस-वे के प्रभावित हिस्से पर टोल वसूली बंद कर दी गई है, जिसका नुकसान कंपनी से वसूला जाएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने इस प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

इस घटना का असर कंपनी के शेयरों और बिजनेस पर भी दिख रहा है। PNC Infratech को हाल ही में यूपी में 3,483 करोड़ रुपये के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट मिले थे, लेकिन अब ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित होने की तलवार लटक रही है।

विवरण जानकारी
मार्केट कैप ₹6440.67 करोड़
52 हफ्ते का हाई/लो ₹325 / ₹158.17
5 अगस्त 2026 का भाव ₹257.43 (औसत)
Expert रेटिंग 86.67% Buy
अगली बोर्ड मीटिंग 8 अगस्त 2026

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.