Lucknow-Kanpur एक्सप्रेसवे आज से शुरू, 3 घंटे का सफर अब 45 मिनट में होगा पूरा, बिना रुके कटेगा टोल

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच का रास्ता बहुत आसान हो जाएगा और लोग ट्रैफिक के झंझट से बच सकेंगे।

करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे 63 किलोमीटर लंबा है। पहले लखनऊ से कानपुर जाने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लगता था, लेकिन अब यह सफर महज 35 से 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। NHAI ने इसे वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के साथ तैयार किया है ताकि यात्रियों को सुपरफास्ट सफर का अनुभव मिले।

इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भारत का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेसवे है। इसका मतलब है कि टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ेगा। यहाँ टोल वसूली के लिए मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF), ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) और FASTag तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। टोल वसूली की शुरुआत 14 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे से होगी।

विवरण जानकारी/दरें
अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा
एक तरफ का टोल ₹275
24 घंटे में वापसी ₹415
मासिक पास (50 यात्राएं) ₹9,220
वार्षिक FASTag पास ₹3,075 (प्रति यात्रा करीब ₹15.30)
प्रतिबंधित वाहन दोपहिया और तिपहिया वाहन

सुरक्षा के लिहाज से एक्सप्रेसवे पर AI-आधारित सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे ई-चालान काटना आसान होगा। हर दो किलोमीटर पर आपातकालीन कॉल बॉक्स दिए गए हैं और दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दावा किया गया है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में 15 मिनट के भीतर मदद पहुँच जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा बुनियादी ढांचागत उपहार बताया है। वहीं, NHAI के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे सवालों और दरार पड़ने के आरोपों को गलत बताया है।