Lucknow-Kanpur एक्सप्रेस-वे कल से आम जनता के लिए खुला, अब 45 मिनट में पहुँचेंगे कानपुर

UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 14 जुलाई को सुबह 8 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस नए हाईवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो

UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 14 जुलाई को सुबह 8 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस नए हाईवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी और जो सफर पहले 2 से 3 घंटे में पूरा होता था, वह अब सिर्फ 35 से 45 मिनट में पूरा होगा।

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह सोमवार, 13 जुलाई को इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इस खास मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम 13 जुलाई को दोपहर 3 या 4 बजे सरोजनी नगर के सैनिक स्कूल में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की वजह से लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने 13 जुलाई दोपहर 1 बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है और सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का पहला बैरियर-फ्री हाईवे है, जिसका मतलब है कि टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ेगा। इसमें AI आधारित निगरानी सिस्टम लगाया गया है, जिसमें स्पीड रडार और इमरजेंसी कॉल बॉक्स जैसी सुविधाएं हैं। NHAI ने इसे 63 किलोमीटर लंबा और छह-लेन का बनाया है, जिसे आगे आठ-लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इसे बनाने में करीब 4,700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

मुख्य विवरण जानकारी
लोकार्पण तिथि 13 जुलाई 2026
जनता के लिए खुला 14 जुलाई 2026 (सुबह 8 बजे)
यात्रा समय 35 से 45 मिनट
अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा
टोल दर (कार एकतरफा) लगभग ₹275
टोल दर (रिटर्न) लगभग ₹415 (24 घंटे के भीतर)
FASTag पास शुल्क लगभग ₹15 प्रति यात्रा

एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट, फूड प्लाजा और सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। साथ ही एक दस-बेड का ट्रॉमा सेंटर और रेस्तरां भी होगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इसके किनारे 46,000 पेड़ लगाने का प्रस्ताव है। ध्यान रहे कि सुरक्षा कारणों से इस एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों के चलने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।