Lucknow-Kanpur Expressway कल होगा शुरू, बाइक और ऑटो की एंट्री बंद; टोल दरों में भारी बढ़ोतरी

UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। सालों के इंतजार के बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो गया है। 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख

UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। सालों के इंतजार के बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो गया है। 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी।

इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन 14 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रास्ते पर मोटरसाइकिल और ऑटो-रिक्शा जैसे दोपहिया और तिपहिया वाहनों के चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी। कारों के लिए अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है।

इस एक्सप्रेस-वे की सबसे खास बात इसकी AI निगरानी प्रणाली है। पूरे रास्ते पर करीब 100 AI कैमरे लगाए गए हैं जो 24 घंटे नजर रखेंगे। अगर कोई गाड़ी 120 किमी प्रति घंटे से ज्यादा तेज चलेगी, तो AI सिस्टम अपने आप चालान काट देगा। साथ ही, दुर्घटना होने पर ऑटोमेटेड सिस्टम सीधे कंट्रोल रूम को सूचना देगा, जिससे 15 मिनट के भीतर मदद पहुंचाई जा सकेगी। इसके कंट्रोल रूम बनी और उन्नाव के पास बनाए गए हैं।

यह 63 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसे बनाने में आधुनिक AIMGC तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। अब लखनऊ से कानपुर पहुंचने में 2.5 से 3 घंटे के बजाय सिर्फ 35 से 45 मिनट का समय लगेगा। यह एक्सप्रेस-वे कानपुर रिंग रोड, NH-31 और लखनऊ रिंग रोड से जुड़ा है और आगे चलकर गंगा एक्सप्रेसवे से भी मिलेगा।

टोल की बात करें तो पुराने हाईवे के मुकाबले यहां कीमतें काफी ज्यादा हैं। टोल दरों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

वाहन का प्रकार एक तरफ का टोल वापसी का टोल (24 घंटे में)
कार/जीप/SUV ₹275 ₹415
हल्के वाणिज्यिक वाहन ₹445 ₹670
बस/ट्रक ₹935 ₹1405
भारी वाहन ₹1020 ₹1530

रोजाना सफर करने वालों के लिए सरकार ने ₹3,075 का सालाना पास भी निकाला है, जिससे साल में 200 बार टोल पार किया जा सकेगा। उद्घाटन कार्यक्रम उन्नाव जिले के ग्राम पंचायत पड़री खुर्द के झाऊखेड़ा में आयोजित होगा।