Lucknow-Kanpur Expressway 13 जुलाई को होगा शुरू, 45 मिनट में पूरा होगा सफर, देखें टोल रेट की पूरी लिस्ट

UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने जा रहा है। इस नए रास्ते के खुलने से दोनों शहरों के बीच की दूरी अब महज 35 से 45 मिनट में तय

UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने जा रहा है। इस नए रास्ते के खुलने से दोनों शहरों के बीच की दूरी अब महज 35 से 45 मिनट में तय हो जाएगी, जबकि अभी इसमें करीब 2 से ढाई घंटे का समय लगता है।

इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिलकर करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। उद्घाटन का यह कार्यक्रम लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा। NHAI ने पुष्टि की है कि 14 जुलाई से इस रास्ते पर टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी।

करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे 63 किलोमीटर लंबा और छह लेन का है। यह रास्ता पूरी तरह सिग्नल-फ्री होगा और गाड़ियां इस पर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगी। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के अमौसी से शुरू होकर उन्नाव के शुक्लागंज से होते हुए कानपुर के आजाद चौक तक जाएगा। सुरक्षा के लिए यहां 100 से ज्यादा कैमरे और आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए गए हैं। साथ ही यह उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

NHAI ने इस एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरें तय कर दी हैं, जो नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती हैं:

वाहन का प्रकार एक तरफ का टोल वापसी का टोल (24 घंटे में)
कार, जीप और SUV ₹275 ₹415
हल्के वाणिज्यिक वाहन ₹445 ₹670
बस और ट्रक ₹935 ₹1405
भारी वाहन ₹1020 ₹1530

जो लोग अक्सर इस रास्ते का इस्तेमाल करेंगे, उनके लिए सालाना फास्टैग पास की सुविधा भी है। ₹3,075 में एक साल के लिए 200 बार टोल से गुजरने की सुविधा मिलेगी। ध्यान रहे कि दोपहिया और तिपहिया वाहनों को इस एक्सप्रेसवे पर चलने की अनुमति नहीं होगी।

इस प्रोजेक्ट से मौजूदा NH-27 हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव करीब 70 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा 13 जुलाई को लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ₹108 करोड़ की लागत से बनने वाले चार लेन के फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया जाएगा।