Lucknow-Kanpur एक्सप्रेसवे शुरू, अब 30-40 मिनट में पूरा होगा सफर, नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार, 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। अब यह रास

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार, 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। अब यह रास्ता आम जनता के लिए खुल गया है, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी समय के हिसाब से काफी कम हो जाएगी।

यह एक्सप्रेसवे 63 किलोमीटर लंबा है और इसे छह-लेन बनाया गया है। इसे बनाने में करीब 4700 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह रास्ता लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होकर कानपुर के चकेरी तक जाता है और यह नेशनल एक्सप्रेसवे 6 का हिस्सा है। सबसे बड़ी राहत यह है कि जिस सफर में पहले दो से तीन घंटे लगते थे, वह अब महज 35 से 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।

सुरक्षा और सुविधा के लिए इस एक्सप्रेसवे पर कई आधुनिक इंतजाम किए गए हैं। यहाँ गाड़ियाँ 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। पूरे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे, एम्बुलेंस सेवा और पेट्रोलिंग की व्यवस्था है। टोल प्लाजा पर समय बचाने के लिए Fastag और ANPR सिस्टम लगाया गया है, जिससे गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ेगा। ध्यान रहे कि इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का जाना मना है।

इस प्रोजेक्ट के लिए लखनऊ और उन्नाव के 43 गांवों की जमीन ली गई, जिसके लिए किसानों को 590.87 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल्ड है, यानी गाड़ियाँ सिर्फ तय किए गए एंट्री और एग्जिट पॉइंट से ही अंदर आ सकेंगी और बाहर जा सकेंगी। यह आगे चलकर कानपुर रिंग रोड से भी जुड़ेगा।

NHAI ने इस एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरें तय कर दी हैं, जो इस प्रकार हैं:

वाहन का प्रकार एक तरफ का किराया 24 घंटे में वापसी
कार, जीप और वैन ₹275 ₹415
हल्के वाणिज्यिक वाहन ₹445 ₹670
बस और ट्रक ₹935 ₹1405
मल्टी-एक्सल वाहन ₹1020 ₹1530