UP में कल खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 3 घंटे का सफर होगा सिर्फ 40 मिनट में, जान लीजिए रूट और टोल रेट

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। कल 13 जुलाई 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने जा रहा है। इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का समय काफी कम हो जाएगा और

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। कल 13 जुलाई 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने जा रहा है। इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का समय काफी कम हो जाएगा और जो सफर पहले 3 घंटे में पूरा होता था, वह अब महज 35 से 45 मिनट में पूरा होगा।

इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी। यह कार्यक्रम उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा के ग्राम पंचायत पड़री खुर्द के झाऊखेड़ा में आयोजित होगा।

यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेसवे है, जिसे NHAI ने विकसित किया है और PNC इंफ्राटेक लिमिटेड ने बनाया है। आम जनता के लिए इस पर वाहनों का संचालन 14 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। सुरक्षा कारणों से फिलहाल पूरे रूट पर आम वाहनों की एंट्री रोक दी गई है।

यह एक्सप्रेसवे कुल 63 किलोमीटर लंबा है और इसे NE-6 नाम दिया गया है। यह लखनऊ के अमौसी इलाके से शुरू होकर कानपुर के शुक्लागंज के पास खत्म होता है। इसमें 18 किलोमीटर का एलिवेटेड सेक्शन है और इसकी अधिकतम स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

टोल दरों की बात करें तो यह पुराने NH-27 के मुकाबले काफी ज्यादा है। टोल की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

वाहन का प्रकार एक तरफ का टोल (₹) रिटर्न जर्नी (24 घंटे) (₹)
कार, जीप और SUV 275 415
हल्के कमर्शियल वाहन 445 670
बस और ट्रक 935 1405
भारी मशीनरी (7+ एक्सल) 1020 1530

नियमित यात्रियों के लिए 3,075 रुपये का सालाना पास भी मिलेगा, जिससे साल में 200 बार टोल क्रॉस किया जा सकेगा। ध्यान रहे कि इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का जाना मना है। रोडवेज बसों के किराए में भी बदलाव होगा, जहाँ एक्सप्रेसवे से जाने वाली बसों का किराया टोल की वजह से 150 रुपये तक हो सकता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रोड पर ITMS सिस्टम, 63 सीसीटीवी कैमरे और स्पीड रडार लगाए गए हैं। साथ ही पर्यावरण के लिए दोनों तरफ 46,000 पेड़ लगाए गए हैं और यात्रियों के लिए EV चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी दी गई है।