Lucknow-Kanpur Expressway का कल होगा उद्घाटन, 40 मिनट में पूरा होगा सफर, जान लीजिए टोल रेट और नियम

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई, 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस हाईस्पीड कॉरिडोर के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी क

UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई, 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस हाईस्पीड कॉरिडोर के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी और समय की बड़ी बचत होगी। उद्घाटन के अगले दिन यानी 14 जुलाई को सुबह 8 बजे से यह एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भी शामिल होने की उम्मीद है। करीब 3,600 करोड़ से 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इससे लखनऊ से कानपुर पहुँचने में लगने वाला 2.5 से 3 घंटे का समय घटकर मात्र 30 से 45 मिनट रह जाएगा।

सुरक्षा और तकनीक के मामले में यह एक्सप्रेसवे काफी आधुनिक है। इसे AI-MC तकनीक से बनाया गया है और यहाँ ओवर-स्पीडिंग रोकने के लिए AI आधारित सिस्टम लगाया गया है। पूरे रास्ते पर 63 सीसीटीवी कैमरे और वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम लगे हैं, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में 15 मिनट के भीतर मदद पहुँचाई जा सके। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ को कानपुर के चकेरी/आजाद चौराहा से जोड़ता है।

आम जनता के लिए सबसे जरूरी जानकारी टोल और नियमों को लेकर है। इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों जैसे बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल चार पहिया और भारी वाहन ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। टोल वसूली 14 जुलाई से शुरू होगी और इसमें बैरियर-मुक्त MLFF सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

वाहन का प्रकार एक तरफा टोल वापसी टोल (24 घंटे में)
कार/जीप/SUV ₹275 ₹415
बस ₹935 ₹1,405