Lucknow-Kanpur एक्सप्रेस-वे 13 जुलाई को होगा शुरू, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण

UP : लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होने जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री निति

UP : लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 13 जुलाई 2026 को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होने जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस नए एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच की दूरी अब बहुत कम महसूस होगी और पूरा सफर लगभग एक घंटे में पूरा हो जाएगा। 63 किलोमीटर लंबा यह छह-लेन एक्सप्रेस-वे पुराने नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक के दबाव को करीब 70 प्रतिशत तक कम कर देगा, जिससे आम लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 890 मीटर लंबे चार-लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिस पर 108 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से यह रास्ता पूरी तरह हाई-टेक बनाया गया है, जिसमें 80 से ज्यादा कैमरे हर वाहन पर नजर रखेंगे। दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं ताकि किसी भी दुर्घटना या खराबी की स्थिति में गश्ती दल और एम्बुलेंस महज 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच सकें।

टोल प्लाजा पर अब गाड़ियों को रुकने की जरूरत नहीं होगी। यहां फास्टैग और नंबर प्लेट रीड करने वाले हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं, जो 500 मीटर पहले ही टोल काट लेंगे और बैरियर अपने आप खुल जाएगा। टोल शुल्क की बात करें तो यह पुराने हाईवे से ज्यादा होगा।

वाहन का प्रकार एक तरफ का टोल (One Way) वापसी का टोल (Return)
कार 275 रुपये 415 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन 445 रुपये 670 रुपये