Lucknow-Kanpur बस किराया बदला, एक्सप्रेसवे पर देना होगा 151 रुपये, पुराने मार्ग पर किराया घटा
UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बस किराये में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) ने एक्सप्रेसवे और पुराने नेशनल हाईवे दोनों के लिए नई दरें तय की हैं। अब यात्री अपनी सुवि
UP/Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बस किराये में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) ने एक्सप्रेसवे और पुराने नेशनल हाईवे दोनों के लिए नई दरें तय की हैं। अब यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से रूट चुन सकते हैं।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के मुताबिक, पुराने नेशनल हाईवे से जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये से घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है। किराया कम होने की वजह यह है कि कानपुर जाने वाली बसें अब चारबाग बस स्टेशन के बजाय आलमबाग बस टर्मिनल से चल रही हैं, जिससे रास्ता छोटा हो गया और खर्चा कम हुआ। यह बदलाव 21 जुलाई 2026 से लागू हो गया है।
वहीं, एक्सप्रेसवे के जरिए सफर करने वालों के लिए किराया 151 रुपये तय किया गया है, जो 22 जुलाई 2026 से प्रभावी हुआ है। एक्सप्रेसवे पर किराया ज्यादा होने का मुख्य कारण टोल टैक्स है। बसों को एक्सप्रेसवे पर एक राउंड ट्रिप के लिए 1,405 रुपये टोल देना पड़ता है, जबकि पुराने हाईवे पर यह खर्च सिर्फ 95 रुपये है। एक्सप्रेसवे से यात्रा करने पर यात्रियों का करीब 45 से 50 मिनट का समय बचेगा।
परिवहन निगम ने ई-टिकटिंग मशीनों में नए किराये अपडेट कर दिए हैं। बीच के स्टॉपेज के लिए भी नई दरें तय की गई हैं:
| स्टॉपेज | दूरी (किमी) | किराया (रुपये) |
|---|---|---|
| मोहनलालगंज कट | 20 | 42 |
| बनी कट | 24 | 51 |
| उन्नाव कट | 64 | 110 |
| आजाद मार्ग | 73 | 129 |