Lucknow के कमला कुटीर में सजी आम की दावत, पूर्व DGP आनंद माहेश्वरी ने खास मेहमानों के साथ मनाया मायण महोत्सव
Lucknow/Intounja: लखनऊ के इंटौंजा स्थित कमला कुटीर में रविवार को एक खास आयोजन हुआ। पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आनंद माहेश्वरी ने अपने मायण महोत्सव के तहत ‘आम की दावत’ रखी, जिसमें शहर की कई जानी-मानी हस्तियों
Lucknow/Intounja: लखनऊ के इंटौंजा स्थित कमला कुटीर में रविवार को एक खास आयोजन हुआ। पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आनंद माहेश्वरी ने अपने मायण महोत्सव के तहत ‘आम की दावत’ रखी, जिसमें शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और आम के बागों का आनंद लिया।
इस मौके पर ‘मैंगो-मैन’ के नाम से मशहूर पद्मश्री कलीमुल्ला ने बागों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेड़ों पर लगे आमों के गुच्छों को देखकर काफी खुशी जताई और उनकी तारीफ की। कार्यक्रम में किस्सा-गो हिमांशु बाजपेयी ने अपनी खास शैली में आम से जुड़ी दिलचस्प कहानियाँ सुनाईं, जबकि इतिहासविद रवि भट्ट ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
दावत में एयर मार्शल अमित तिवारी, एडीजी प्रकाश डी, डीआईजी किरीट राठौड़, जयकृष्ण अग्रवाल और आस्था गोस्वामी जैसे गणमान्य लोग भी शामिल हुए। आनंद माहेश्वरी ने बताया कि कमला कुटीर उनकी माँ की याद में बनाया गया एक खास स्थल है। उन्होंने साझा किया कि पिछले 26 सालों की मेहनत से यहाँ की बंजर जमीन को ढैंचा, जलकुंभी और केंचुए की खाद के इस्तेमाल से उपजाऊ बनाया गया है।
इस जगह पर केवल बागवानी ही नहीं, बल्कि समाज सेवा का काम भी हो रहा है। यहाँ ‘डिजी-स्वास्थ्य संगठन’ चलाया जा रहा है, जो गाँव के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करता है। साथ ही, टेली-मेडिसिन के जरिए ग्रामीणों को बड़े डॉक्टरों से परामर्श और इलाज दिलाने में मदद की जाती है।