Lucknow में काला पहाड़ झील में मिला राजमिस्त्री का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक
Lucknow: राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ स्थित काला पहाड़ झील में एक राजमिस्त्री का शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर
Lucknow: राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ स्थित काला पहाड़ झील में एक राजमिस्त्री का शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकाला।
इस मामले में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजमिस्त्री की मौत सामान्य नहीं है और उसे धक्का देकर झील में गिराया गया है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है।
तालकटोरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।