Lucknow के काकोरी में नाले में मिला युवक का शव, जेब से मिले 320 रुपये
Lucknow/Kakori: लखनऊ के काकोरी इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे बने एक नाले में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। म
Lucknow/Kakori: लखनऊ के काकोरी इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे बने एक नाले में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। शुरुआती जांच में पुलिस को युवक की जेब से 320 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक नशे की हालत में था और संतुलन बिगड़ने की वजह से नाले में गिर गया होगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।