Lucknow में पुराने विवाद को लेकर महिला पर हमला, घर में घुसकर ईंटों से मारा

Lucknow/Kakori : राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। बदबदाखेड़ा गांव में पुराने विवाद की वजह से कुछ लोग महिला के घर में घुस आए और उन पर ईंटों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का

Lucknow/Kakori : राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। बदबदाखेड़ा गांव में पुराने विवाद की वजह से कुछ लोग महिला के घर में घुस आए और उन पर ईंटों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा और पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत काकोरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।