Lucknow में तेज रफ्तार Thar ने युवक को उड़ाया, अस्पताल से लौटते समय हादसा, मौत

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ अस्पताल से अपने घायल भाई को खाना खिलाकर घर लौट रहे एक 26 साल के युवक की तेज रफ्तार थार की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ अस्पताल से अपने घायल भाई को खाना खिलाकर घर लौट रहे एक 26 साल के युवक की तेज रफ्तार थार की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना 20 जून 2026 की रात करीब 9 बजे की है। मंडौली गांव का रहने वाला हिमालय राज अपने भाई हिमांशु को अस्पताल में खाना देकर सवारी वाहन से घर लौट रहा था। जब वह गोलकुआं के पास उतरकर हरदोई रोड पार कर रहा था, तभी मलिहाबाद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार Mahindra Thar ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हिमालय करीब 20 मीटर दूर जा गिरा।

हादसे के बाद थार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर काकोरी, पारा और दुबग्गा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के शव को हरदोई रोड पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव भी किया। उनकी मांग है कि परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा मिले, एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क से जाम हटाया गया।