Lucknow में तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचला, अस्पताल से भाई को खाना देकर लौट रहा था शख्स, मौत

Lucknow/Kakori: लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार Thar ने 26 साल के युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब

Lucknow/Kakori: लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार Thar ने 26 साल के युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अस्पताल में भर्ती अपने भाई को खाना खिलाकर घर वापस लौट रहा था।

यह घटना 20 जून 2026 की शनिवार शाम करीब 9 बजे गोलकुआं के पास हुई। मृतक की पहचान काकोरी के मंडौली निवासी हिमालय राज के रूप में हुई है, जो शिव मंगल गौतम का बेटा था। हिमालय राज अपने भाई हिमांशु को अस्पताल में भोजन देकर सवारी गाड़ी से घर लौट रहा था और हरदोई रोड पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमालय करीब पांच फुट हवा में उछला और 20 मीटर दूर जा गिरा।

हादसे के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की। इस दौरान आक्रोश में कुछ लोगों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों पर पथराव भी किया।

घटना की सूचना मिलते ही काकोरी, पारा और दुबग्गा पुलिस थानों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है।