Lucknow में घर की दीवार काटकर गहने चोरी, काकोरी के सराय अलीपुर गांव की घटना

Lucknow/Kakori: लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार रात सराय अलीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर दीवार काटकर मकान के अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर गहने चुरा ले गए।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। काकोरी क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। हाल के महीनों में यहाँ कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जहाँ चोरों ने दीवार फांदकर या सेंध मारकर चोरी की है। 5 जून को सकरा गांव में भी चोरों ने दीवार फांदी थी और लाखों के गहने, कपड़े और मोबाइल फोन उड़ा लिए थे। वहां चोर अलमारी को उठाकर पास के मैदान में ले गए थे और ताला तोड़कर सामान निकाला था।

इसी तरह 22 मार्च को मोहद्दीनपुर गांव में किसान नंद किशोर के घर में सेंधमारी हुई थी। चोरों ने दीवार काटकर तीन बक्से चुराए थे, जिनमें लाखों के जेवर और 60 हजार रुपये नकद थे। हालांकि, पुलिस ने मार्च के अंत में ‘यक्ष ऐप’ और सीसीटीवी की मदद से दो लूट की वारदातों का खुलासा किया था, जिसमें अजय राजपूत और दीपांशु उर्फ लकी राजपूत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।