Lucknow में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 10 स्मार्टफोन और नकदी बरामद

Lucknow: काकोरी पुलिस ने एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का काफी सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदा

Lucknow: काकोरी पुलिस ने एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का काफी सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 स्मार्टफोन, एक ईयरबड और एक पावर बैंक बरामद किया है। इसके अलावा उनके पास से 5005 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक Apache मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने पहले भी ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।

काकोरी इलाके में पिछले कुछ दिनों में चोरी और लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में टिकरिया मोड़ स्थित विश्वजीत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल और लैपटॉप चोरी हुए थे। वहीं, क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बनकर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश भी पुलिस कर रही है। मड़ियांव इलाके में भी शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।