UP: लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ हलवापुर गाँव के रहने वाले 37 साल के मुकेश गौतम की मौत हो गई। मुकेश अपने घर के पास लगे आम के पेड़ पर फल तोड़ने चढ़े थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे
UP: लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ हलवापुर गाँव के रहने वाले 37 साल के मुकेश गौतम की मौत हो गई। मुकेश अपने घर के पास लगे आम के पेड़ पर फल तोड़ने चढ़े थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे मुंह के बल नीचे गिर पड़े।
कैसे हुआ यह हादसा
मुकेश गौतम पुत्र हरीश चंद्र गौतम घर के पास ही लगे पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़े थे। ऊपर चढ़ने के बाद अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार में पसरा मातम
इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे दुखद बात यह है कि मुकेश ने ठीक दो दिन पहले ही अपनी 11 साल की बेटी के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। खुशियों के माहौल के बीच अचानक हुई इस मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर है।