Lucknow में नाले में मिला मजदूर का शव, शुक्रवार रात से था लापता

Lucknow/Kakori : लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ कुश्मौरा गांव में एक 50 वर्षीय मजदूर का शव शनिवार सुबह नाले में मिला। मृतक की पहचान संजीत गौतम उर्फ मन्ना के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात से लाप

Lucknow/Kakori : लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ कुश्मौरा गांव में एक 50 वर्षीय मजदूर का शव शनिवार सुबह नाले में मिला। मृतक की पहचान संजीत गौतम उर्फ मन्ना के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात से लापता थे।

जानकारी के मुताबिक संजीत गौतम शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी साइकिल से घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने नाले में एक शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।

काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि संजीत शराब के नशे में थे और संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गए होंगे, क्योंकि उनकी जेब से शराब मिली है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।