Lucknow में गुमटी में लगाई आग, पान मसाला और अन्य सामान जलकर राख
Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में एक छोटी दुकान यानी गुमटी को आग के हवाले कर दिया गया. यह घटना पुराना दुर्गागंज में रेलवे लाइन के किनारे बुधवार देर रात हुई, जिससे दुकान में रखा काफी सामान जल गया. पीड़िता राशिदा बानो न
Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में एक छोटी दुकान यानी गुमटी को आग के हवाले कर दिया गया. यह घटना पुराना दुर्गागंज में रेलवे लाइन के किनारे बुधवार देर रात हुई, जिससे दुकान में रखा काफी सामान जल गया.
पीड़िता राशिदा बानो ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ने रंजिश के चलते उनकी गुमटी में आग लगा दी. इस आगजनी में दुकान में रखा पान मसाला और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब दो हजार रुपये का नुकसान हुआ है.
इस मामले में इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने जानकारी दी कि पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है.