Lucknow में मोबाइल और पैसों के लालच में दोस्त बना कातिल, गमछे से गला घोंटकर मजदूर की हत्या
Lucknow/Kakori: लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मजदूर की उसके ही दोस्त ने सिर्फ मोबाइल और पैसों के लालच में हत्या कर दी। मृतक दिलीप रावत अपने घर से ऑटो खरीदने के लिए निकला था, लेक
Lucknow/Kakori: लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मजदूर की उसके ही दोस्त ने सिर्फ मोबाइल और पैसों के लालच में हत्या कर दी। मृतक दिलीप रावत अपने घर से ऑटो खरीदने के लिए निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका अपना दोस्त ही उसकी जान ले लेगा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुजीब ने दिलीप रावत का मोबाइल और 80 हजार रुपये हड़पने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। मुजीब ने एक गमछे का इस्तेमाल कर दिलीप का गला घोंट दिया और उसकी जान ले ली। यह घटना उस समय हुई जब दिलीप ऑटो खरीदने की तैयारी में था।
वारदात के बाद काकोरी पुलिस तुरंत एक्शन में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी मुजीब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और मामले का पूरा खुलासा हो गया है।