Lucknow के काकोरी में दलित दुकानदार को मिली धमकी, वन अधिकारी का नंबर देना पड़ा भारी, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

UP/Lucknow: लखनऊ के काकोरी कस्बे में एक दलित दुकानदार को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उसने वन विभाग के एक अधिकारी का मोबाइल नंबर साझा किया था। इस बात को लेकर दुकानदार को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी

UP/Lucknow: लखनऊ के काकोरी कस्बे में एक दलित दुकानदार को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उसने वन विभाग के एक अधिकारी का मोबाइल नंबर साझा किया था। इस बात को लेकर दुकानदार को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वन अधिकारी का नंबर देने की वजह से उसे परेशान किया गया और धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद काकोरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।