Lucknow में खुले नाले में गिरीं दो गायें, नगर निगम की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में मंगलवार दोपहर एक हादसा हुआ जहां सड़क किनारे खुले नाले में दो गायें गिर गईं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल गायों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में मंगलवार दोपहर एक हादसा हुआ जहां सड़क किनारे खुले नाले में दो गायें गिर गईं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल गायों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम को सूचना दी।

यह मामला काकोरी के हैदरगंज द्वितीय वार्ड के भपटामऊ क्षेत्र का है। सड़क किनारे नाला खुला होने की वजह से दोनों गायें उसमें जा गिरीं और उन्हें चोटें आईं। स्थानीय लोगों की जानकारी मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू ऑपरेशन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव कार्य के बाद घायल गायों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।