Lucknow में सिपाही के घर हुई लाखों की चोरी, पत्नी सो रही थी और चोर ले गए जेवरात और नकदी
Lucknow: काकोरी इलाके के मुन्नूखेड़ा में चोरों ने एक पुलिस सिपाही के घर को निशाना बनाया। चोर घर के अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात उस समय हुई जब सिपाही की पत्नी घर की पहली मंजिल पर
Lucknow: काकोरी इलाके के मुन्नूखेड़ा में चोरों ने एक पुलिस सिपाही के घर को निशाना बनाया। चोर घर के अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात उस समय हुई जब सिपाही की पत्नी घर की पहली मंजिल पर सो रही थीं।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रिंकी पांडे के पति अभिषेक मिश्रा गाजीपुर जिले में सिपाही के पद पर तैनात हैं। चोरों ने घर की अलमारी तोड़ दी और उसमें रखा सारा सामान बिखेर दिया। चोरी गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रिंकी पांडे की तहरीर के आधार पर पारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पारा पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।