Lucknow में कजरी गीत कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं ने सीखी लोक संस्कृति की बारीकियां
Lucknow: सावन के पवित्र महीने में राजधानी लखनऊ में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कजरी गीत कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए शहर की महिलाओं को लोक संगीत से जोड़ा जा रहा है ताकि वे अपनी परंपराओं को क
Lucknow: सावन के पवित्र महीने में राजधानी लखनऊ में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कजरी गीत कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए शहर की महिलाओं को लोक संगीत से जोड़ा जा रहा है ताकि वे अपनी परंपराओं को करीब से समझ सकें और उन्हें सीख सकें।
इस कार्यशाला का निर्देशन वरिष्ठ लोकगायिका Indira Srivastava कर रही हैं। सत्र की शुरुआत घिरि आई बदरिया घूम घूम के गीत के साथ हुई, जिसे सुनकर माहौल पूरी तरह सावन के रंग में रंग गया।
वहीं दूसरी तरफ, वाराणसी में भी कजरी को लेकर विशेष तैयारी चल रही है। पद्मश्री लोकगायिका Malini Awasthi गंगा नदी के बीच एक क्रूज पर पांच दिवसीय कार्यशाला का संचालन कर रही हैं। इस कार्यशाला में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए कुल 56 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें लखनऊ के संगीत प्रेमी भी शामिल हैं।
Malini Awasthi ने बताया कि इस पहल का मकसद नई पीढ़ी को लोकसंगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है। संगीत के साथ-साथ यहां विद्यार्थियों को योग, ध्यान और एकाग्रता का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वाराणसी वाली यह कार्यशाला गुरु पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी।