Lucknow में सड़क हादसे में 2 युवक गंभीर, रेलिंग तोड़ डिवाइडर से टकराई Baleno कार

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर पीआर पैलेस के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित बलेनो कार रेलिंग तोड़कर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इत

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर पीआर पैलेस के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित बलेनो कार रेलिंग तोड़कर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार 13 जुलाई 2026 की सुबह हुआ। कार ओवरब्रिज से उतरते समय अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले रेलिंग को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।