Lucknow में विवाद के बाद चाय की दुकान में लगाई आग, CCTV में पेट्रोल छिड़कते दिखे आरोपी
Lucknow : राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ मछली मोहाल में स्थित एक चाय की कैंटीन को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में का
Lucknow : राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ मछली मोहाल में स्थित एक चाय की कैंटीन को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव रहा और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित मोनिश ने कैसरबाग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने आपसी विवाद के बाद उनकी दुकान में आग लगा दी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पेट्रोल छिड़कते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।