Lucknow के कैसरबाग में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उसकी जान नहीं बचाई जा स
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान फातिमा खातून के रूप में हुई है, जो मोहम्मद फहीम की पत्नी थीं और छह माह की गर्भवती थीं। मंगलवार देर रात वह अचानक अपने बिस्तर से गिर गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात इलाज के दौरान फातिमा की मृत्यु हो गई।
पति मोहम्मद फहीम ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद वे दोनों सो गए थे। बुधवार सुबह जब वह छत पर पौधों में पानी डालने गए और वापस लौटे, तो उन्होंने फातिमा को बिस्तर के पास जमीन पर बेहोश पाया।
इस मामले में कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि महिला के मायके वालों की तरफ से अब तक कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो मामले की पूरी जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।