Lucknow के जनेश्वर मिश्र पार्क में खिला गुलाबों का बगीचा, देश का दूसरा सबसे बड़ा रोज गार्डन बना आकर्षण का केंद्र

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बना रोज गार्डन इन दिनों शहर के लोगों के लिए बड़ी पसंद बन गया है। भीषण गर्मी के बावजूद यहां गुलाब के फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में फूल प्रेमी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बना रोज गार्डन इन दिनों शहर के लोगों के लिए बड़ी पसंद बन गया है। भीषण गर्मी के बावजूद यहां गुलाब के फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में फूल प्रेमी पहुंच रहे हैं। यह बगीचा अपनी खूबसूरती और वैरायटी की वजह से चर्चा में है।

इस रोज गार्डन की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को एक रोज फेस्टिवल के साथ हुई थी। इसका उद्घाटन लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने किया था। यह गार्डन 15 एकड़ के बड़े इलाके में फैला हुआ है और इसे भारत का दूसरा सबसे बड़ा रोज गार्डन बताया गया है। यहां प्रकृति की विविधता दिखाने के लिए ‘रेनबो थीम’ का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें लोगों की सुविधा के लिए बेंच, फेंसिंग और लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था की गई है।

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इस गार्डन में 2,200 से ज्यादा प्रजातियों के गुलाब के पौधे लगाए गए हैं, जिनकी कुल संख्या 10,000 से अधिक है। उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती ने बताया कि इन पौधों की देखभाल के लिए वैज्ञानिक सिंचाई और मैनेजमेंट तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां फ्रेंच, कश्मीरी, हाइब्रिड टी, फ्लोरिबंडा और यूरोप व एशिया से आई दुर्लभ किस्में भी शामिल हैं।

भविष्य के लिए भी बड़ी योजना तैयार है। मई 2025 में हुई एक बैठक में इस गार्डन को देश का सबसे बड़ा रोज गार्डन बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। योजना के तहत इसे और बढ़ाया जाएगा और कुल 2,369 किस्मों के गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे ताकि यह देश में नंबर एक स्थान पर आ सके।