Lucknow के 8 साल के शब्द अग्रवाल ने बनाया रिकॉर्ड, गुरुग्राम में गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान किया होल-इन-वन
Lucknow: लखनऊ के एक छोटे से बच्चे ने गोल्फ की दुनिया में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। सुशांत गोल्फ सिटी के द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिजॉर्ट से जुड़े 8 वर्षीय जूनियर गोल्फर शब्द अग्रवाल ने गुरुग्राम में आयोजित एक बड़े टूर्नामें
Lucknow: लखनऊ के एक छोटे से बच्चे ने गोल्फ की दुनिया में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। सुशांत गोल्फ सिटी के द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिजॉर्ट से जुड़े 8 वर्षीय जूनियर गोल्फर शब्द अग्रवाल ने गुरुग्राम में आयोजित एक बड़े टूर्नामेंट में दुर्लभ रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने एनसीआर कप में होल-इन-वन करके लखनऊ और अपने कोच का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि शब्द अग्रवाल ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को गुरुग्राम के मानेसर स्थित क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में हासिल की। वह दिल्ली गोल्फ सोसाइटी (DGS) द्वारा आयोजित 25वें एनसीआर कप जूनियर एवं एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे। जूनियर कैटेगरी ‘ई’ में खेलते हुए शब्द ने होल नंबर-1 पर 52 डिग्री गैप वेज का इस्तेमाल किया और एक ही शॉट में गेंद को सीधे होल में डाल दिया। यह होल 70 यार्ड की दूरी पर था।
शब्द की इस कामयाबी पर उनके पिता हिमांशु अग्रवाल और माता प्रियंका अग्रवाल ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि यह सफलता शब्द की कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास का नतीजा है। द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिजॉर्ट के गोल्फ ऑपरेशन मैनेजर राम मिलन ने भी शब्द को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
इस टूर्नामेंट में अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कैटेगरी-ए बालक वर्ग में नवीन राठी ने दूसरी बार खिताब जीता और बालिका वर्ग में आयशा गुप्ता चैंपियन बनीं। इसके अलावा अरुश, उन्नति सिंह, ज़ोहरा वीर सिकंद, मनस्वी राठौर, रौनिक और दिया बराड़ भी अपनी श्रेणियों में विजेता रहे।