Lucknow के 8 साल के शब्द अग्रवाल ने रचा इतिहास, NCR Cup में लगाया होल-इन-वन
Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिजॉर्ट के 8 वर्षीय जूनियर गोल्फर शब्द अग्रवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गुरुग्राम में आयोजित एनसीआर कप में होल-इन-वन कर शहर और प्रदेश का नाम
Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिजॉर्ट के 8 वर्षीय जूनियर गोल्फर शब्द अग्रवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गुरुग्राम में आयोजित एनसीआर कप में होल-इन-वन कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि दिल्ली गोल्फ सोसाइटी (DGS) द्वारा आयोजित 25वें एनसीआर कप जूनियर एवं एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान मिली। यह टूर्नामेंट गुरुग्राम के मानेसर स्थित क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेला गया था। इस सिल्वर जुबली एडिशन टूर्नामेंट में देशभर से 160 से ज्यादा जूनियर और एमेच्योर गोल्फर्स ने हिस्सा लिया था।
टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई थीं। एमेच्योर, ए और बी कैटेगरी के खिलाड़ियों ने तीन दिनों में 54 होल खेले, जबकि सी, डी और ई कैटेगरी के खिलाड़ियों ने दो दिनों तक खेल दिखाया। शब्द अग्रवाल ने इसी प्रतियोगिता के दौरान दुर्लभ होल-इन-वन का रिकॉर्ड बनाया।
इस टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को हुआ। अंडर-8 कैटेगरी ई इवेंट में लड़कों के खिताब के लिए जोवरा वीर सिकंद और लड़कियों के खिताब के लिए मनस्वी राठौर विजेता रहे। शब्द अग्रवाल की यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत कौशल और मेहनत का नतीजा है।