Lucknow JPNIC घोटाले की जांच तेज, LDA के दो पूर्व इंजीनियर 7 जुलाई को तलब

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चर्चित JPNIC घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। शासन के आदेश पर चल रही विभागीय कार्रवाई के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दो पूर्व अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इन अधिकारियों को 7

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चर्चित JPNIC घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। शासन के आदेश पर चल रही विभागीय कार्रवाई के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दो पूर्व अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इन अधिकारियों को 7 जुलाई को लखनऊ मंडल के आयुक्त के सामने पेश होना होगा, जहां उनकी व्यक्तिगत सुनवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, LDA के तत्कालीन मुख्य अभियंता D.P. Singh और अधिशासी अभियंता Pooran Kumar को इस सुनवाई के लिए तलब किया गया है। यह पूरा मामला जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसमें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे।

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुई थी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की लागत 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन मार्च 2017 तक यह बढ़कर 860 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके बावजूद काम अधूरा रहा, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ी। यूपी कैबिनेट ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे और प्रोजेक्ट को पूरा करने, चलाने और रखरखाव की जिम्मेदारी LDA को सौंपी थी।

इस घोटाले की जांच फिलहाल CBI भी कर रही है। वहीं, जनवरी 2026 में यह घोषणा की गई थी कि लगभग आठ साल से बंद पड़ा JPNIC सेंटर दोबारा खुलेगा। अब शासन के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई के तहत पूर्व अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है।