Lucknow में JPI की बड़ी बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता
Lucknow: जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (JPI) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। बुधवार, 1 जुलाई 2026 को लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान पार्टी ने अपने सद
Lucknow: जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (JPI) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। बुधवार, 1 जुलाई 2026 को लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को तेज करते हुए बड़ी संख्या में नए लोगों को अपने साथ जोड़ा।
बैठक की अध्यक्षता JPI अध्यक्ष शशांक शेखर ने की। इस मौके पर भाजपा, सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और कामकाज के तरीके को पसंद किया और JPI की सदस्यता ग्रहण की।
अध्यक्ष शशांक शेखर ने मौजूदा राजनीति पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में लगभग हर दल में जातिवाद, पूंजीवाद और विरासत की राजनीति ज्यादा दिखती है। इस वजह से आम कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस बात को समझने लगी है और JPI लोगों को एक नया राजनीतिक विकल्प देना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी का कार्यालय लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में विधानसभा मार्ग स्थित दिलकुशा प्लाजा के 29ए लोअर ग्राउंड फ्लोर पर है। पार्टी के अन्य मुख्य पदाधिकारियों में सुनील (उपाध्यक्ष), अवनीश (महासचिव) और संग्राम सिंह (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं।