Lucknow और Jewar के बीच 1 जुलाई से शुरू होंगी नियमित फ्लाइट, 1 घंटे में तय होगा सफर
UP : लखनऊ और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के बीच हवाई संपर्क अब और बेहतर होने जा रहा है। 1 जुलाई 2026 से इस रूट पर नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। अब यात्रियों को लखनऊ से जेवर
UP : लखनऊ और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के बीच हवाई संपर्क अब और बेहतर होने जा रहा है। 1 जुलाई 2026 से इस रूट पर नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। अब यात्रियों को लखनऊ से जेवर पहुंचने में सिर्फ एक घंटा लगेगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर कमर्शियल उड़ानें 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इंडिगो पहली एयरलाइन कंपनी बनी जिसने यहां से उड़ानें शुरू की हैं। 15 जून को लखनऊ से जेवर के लिए पहली स्पेशल फ्लाइट (6E-2278) चली थी। इस खास उड़ान में उन 172 किसानों को भी शामिल किया गया था जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी थी, ताकि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल सकें।
इंडिगो एयरलाइंस 1 जुलाई 2026 से लखनऊ और नोएडा के बीच हर दिन दो नियमित उड़ानें चलाएगी। वहीं, Akasa Air भी इस रूट पर अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि 1 जुलाई से पहले Akasa Air इस संबंध में अपनी आधिकारिक घोषणा कर देगी।
1 जुलाई के बाद जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी काफी बढ़ जाएगी। यह एयरपोर्ट अब लखनऊ के साथ-साथ बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, श्रीनगर, देहरादून, भोपाल और पंतनगर समेत कुल 16 शहरों को जोड़ेगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने अन्य एयरलाइन कंपनियों से भी अपील की है कि वे प्रमुख शहरों के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को बढ़ाएं।