Lucknow की जनता मार्केट में टॉयलेट पर लगा ताला, नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने किया हंगामा
Lucknow: राजधानी के मलिक टिंबर स्थित जनता मार्केट में सार्वजनिक शौचालय बंद होने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार शाम को व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और इस समस्या के तुरंत समाधान की मांग
Lucknow: राजधानी के मलिक टिंबर स्थित जनता मार्केट में सार्वजनिक शौचालय बंद होने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार शाम को व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और इस समस्या के तुरंत समाधान की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उनका काम करना मुश्किल हो गया है।
व्यापारियों के मुताबिक, पिछले दो महीने से सार्वजनिक टॉयलेट पर ताला लटका हुआ है। उन्होंने नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से पुरुष दुकानदारों और कर्मचारियों को सड़क किनारे शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि महिला ग्राहकों और महिला कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या सिर्फ टॉयलेट बंद होने तक ही सीमित नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि टॉयलेट के पास बने मूत्रालयों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है, जिससे पूरी मार्केट में बदबू फैली रहती है। इसके अलावा, व्यापारियों ने LDA और नगर निगम पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मार्केट के बाहर LDA द्वारा बनाई गई पार्किंग को नगर निगम ने वेंडिंग जोन में बदल दिया है।
पार्किंग की जगह अब ठेले-खोमचे लग गए हैं, जिससे ग्राहकों के वाहन खड़े करने की जगह नहीं बची है। शाम के समय सड़क पर अव्यवस्था बढ़ जाती है, जिससे महिला ग्राहकों का मार्केट में आना-जाना प्रभावित हुआ है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही टॉयलेट शुरू नहीं हुआ और पार्किंग की समस्या हल नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।